फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Increased participation of women and girls in science

Sonebhadra News: विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों की बढ़ी रही भागीदारी

Fri, 13 Feb 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Increased participation of women and girls in science
ग्राम पंचायत कनछ स्थित पंचायत भवन में सोनभद्र विकास समिति की ओर से विज्ञान में महिलाओं व लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, छात्राओं व बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। संस्था की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मुमताज अख्तर ने बताया कि विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 11 फरवरी को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसंबर 2015 को इस संबंध में संकल्प पारित किया था। उन्होंने कहा कि यह दिवस विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। यूनेस्को के लिए लैंगिक समानता एक वैश्विक प्राथमिकता है और यह दिवस युवा लड़कियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। बीना ने कहा कि इस दिवस के माध्यम से समाज में महिलाओं की भागीदारी को समानता और समर्थन के जरिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनकी भूमिका और मजबूत हो सके। कम्युनिटी मोबिलाइजर चंद्रशेखर ने विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के योगदान को पहचानने और उन्हें सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि लैंगिक समानता सामाजिक प्रगति और सतत विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। रौशनी ने कहा कि इस दिन का उद्देश्य जेंडर न्यूट्रल वातावरण को बढ़ावा देना है, जिससे विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं को समान अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed