{"_id":"0285714488491ddee4ac0811d87fb31d","slug":"in-the-presence-of-the-police-blew-township-utpation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पातियों ने पुलिस की मौजूदगी में फूंकी बस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पातियों ने पुलिस की मौजूदगी में फूंकी बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
मांची वन रेंज के खैरटिया जंगल में बसी एक बस्ती को मंगलवार को बड़ी संख्या में पहुंचे उत्पातियों ने फूंक दिया। विरोध करने वालों को पुलिस की मौजूदगी में लाठी डंडे से पीटा गया।
इस दौरान पुलिस तमाशबीन बनी रही। लौटते वक्त उत्पातियों ने फसल को भी नष्ट कर दी। पुलिस ने छह घायलों का प्राथमिक उपचार वैनी अस्पताल में कराया।
तनाव के मद्देनजर मौके पर रायपुर और सरईगाढ़ पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई है। एसडीएम सदर राजेंद्र तिवारी ने पीड़ितों को कार्रवाई का भरोसा दिया है।
रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव के कुछ लोग खैरटिया गांव में वन विभाग की जमीन पर झोपड़ी लगाकर बसे हैं। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सोमवार को यहां कुछ लोगों की झोपड़ियाें को ढहा दिया था।
विज्ञापन
अफसर शेष जमीन खाली करने की चेतावनी देकर लौट गए थे। मंगलवार को दोपहर बाद लाठी-डंडे से लैस बड़ी संख्या में अज्ञात लोग अचानक मौके पर पहुंचे और बारी-बारी से लगभग पचास झोपड़ियों में आग लगा दी।
फसलों को भी नष्ट कर दिया। इस दौरान वहां पुलिस भी पहुंची पर हमलावर शांत नहीं हुए और विरोध करने वालों को पीटने लगे। संख्या में कम होने की वजह से पुलिस ने भी विरोध नहीं किया।
बाद में पीएसी के आने की भनक लगते ही हमलावर फरार हो गए। उधर, सूचना पाकर एसडीएम सदर राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सीओ सच्चिदानंद, पन्नूगंज एसओ अवधराज सिंह, रायपुर एसओ सुनील सिंह
पुलिस और पीएसी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। बस्ती की मीरा देवी, पार्वती, जीरा, अमरावती, राजेंद्र, डंगर, नंदू, संतोषी, देवदास, दया चेरो, जगरानी, भुनेश्वर, पप्पू का कहना है
कि उनका पूरा सामान जल गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे रायपुर थाने के सामने अनशन पर बैठेंगे। एसडीएम ने उन्हें जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।