Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In the Manas Navahan recitation Shri Ram Darbar was decorated grandly

Sonbhadra : मानस नवाह्न पाठ में श्रीराम दरबार का हुआ भव्य श्रृंगार, कथावाचक सूर्यपाल मिश्र ने दिया राम संदेश

Fri, 27 Dec 2024 06:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 27 Dec 2024 06:42 PM IST
सार

 राम का वनवास न होता तो विश्व का कल्याण न होता ये बातें कथावाचक सूर्यपाल मिश्र ने मानस नवाह्न पाठ में कही। इस दौरान श्रीराम दरबार का भव्य श्रृंगार किया गया और राम का संदेश दिया गया। 

विज्ञापन
In the Manas Navahan recitation Shri Ram Darbar was decorated grandly
कथा में राम नाम का संदेश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोनभद्र नगर के आरटीएस क्लब में चल रहे श्रीरामचरितमानस नवाह्न पाठ में चौथे दिन श्रीराम दरबार का भव्य श्रृंगार किया गया। भगवान के वनवास की झांकी सजाई गई। इसका दर्शन करने भक्तों की भीड़ उमड़ी। मानस की चौपाइयों के बीच भक्तों ने प्रभु की आरती उतारी।

विज्ञापन


मुख्य आचार्य सूर्यलाल मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीराम का वनवास न होता तो विश्व का कल्याण न होता। ऋषि-मुनियों और ब्राह्मणों को सताने वाले राक्षसों का नाश न होता। कहा कि भगवान के वनवास का कारण बनने वाली कैकई और मंथरा को जग दोष देता है, लेकिन श्रीराम के मन में उनके प्रति अगाध प्रेम था।
विज्ञापन


इसे तुलसी दास जी ने रामचरितमानस में भी लिखा है। इससे पहले बृहस्पतिवार की रात प्रवचन में कथा वाचक नीरज ने धनुष यज्ञ की विस्तार से कथा सुनाई। परशुराम संवाद, श्रीराम विवाह और और विदाई के प्रसंग का उन्होंने वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच संचालन कर रहे आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि सिंदूर प्रेम का प्रतीक होने से पति के प्राण आयु को संरक्षित रखने की क्षमता होती है। इस अवसर पर अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, किशोर केडिया, राकेश त्रिपाठी, रमेश केसरी, जेएस चतुर्वेदी, राजेंद्र केसरी, संजय जायसवाल, महेश दुबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed