फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In the darkness of the night, miscreants uprooted the Chak Marg with a JCB

Sonebhadra News: रात के अंधेरे में मनबढ़ाें ने जेसीबी से उखाड़ा चकमार्ग

Thu, 22 May 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
In the darkness of the night, miscreants uprooted the Chak Marg with a JCB
खलियारी। रायपुर थाना क्षेत्र के रईयां गांव में मनबढ़ों सरकारी चकमार्ग को जेसीबी लगाकर उखाड़ दिया। जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक रइयां गांव में मुख्य सड़क से रामचरन के खेत तक दो दशक पूर्व मनरेगा से चकरोड का निर्माण कराया गया था। उसी रास्ते स्थानीय लोगों और किसानों का आवागमन होता है। इसी चकरोड पर इन दिनों मनरेगा से मिट्टी डाली जा रही थी। इससे पहले राजस्व विभाग की टीम से नापी भी कराई गई थी। गांव के मनबढ़ों ने बुधवार की रात जेसीबी लगाकर चकरोड को उखाड़ कर अपने खेत में मिला लिया। रोड खोदते समय हर घर नल जल योजना की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने चकरोड गायब देखा तो सन्न रह गए। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। रामदेव, लालबहादुर सहित अन्य ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत रायपुर पुलिस काे दी गई है। ग्राम प्रधान विजय पटेल ने बताया कि यह सड़क पहले से ही बनी हुई थी। उसी पर मनरेगा से मिट्टी का कार्य किया जा रहा था। कुछ लोगों ने सड़क उखाड़ दी है। सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। प्रदर्शन में जलेश्वरी, जयप्रकाश, कृष्ण कुमार, बुल्लू, निर्मला देवी, विजिया, पुतरा, सुनिता आदि शामिल रहे। रायपुर एसओ रामदरश राम ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed