{"_id":"68f922c373e2b2c8000f373e","slug":"in-one-stroke-he-had-cut-off-half-of-his-nephews-neck-with-a-sword-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-136266-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एक झटके में तलवार से काट दी थी भतीजे की आधी गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एक झटके में तलवार से काट दी थी भतीजे की आधी गर्दन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के नगांव गांव में दो दिन पहले धारदार हथियार से भतीजे की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में पटाक्षेप कर दिया। हत्या के आरोपी चाचा को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया।
उसकी निशानदेही पर खून सनी तलवार भी बरामद कर ली गई। सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत के बाद से आरोपी नाराज चल रहा था। इसके लिए वह भतीजे को जिम्मेदार मानता था।
रविवार को देर शाम छोटू उर्फ छट्ठू पुत्र बुद्धू राम ने तलवार से वार कर अपने भतीजे जीत सिंह खरवार की हत्या कर दी थी। उसने तलवार से एक ही वार में आधी गर्दन काट दी थी। इसके बाद भी उसने कई बार प्रहार किया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिवार वालों के साथ भी गाली-गलौज की ओर जाने से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
जीत के पिता पच्चू सिंह की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई थीं। सोमवार की रात पुलिस टीम ने पुनर्वास काॅलोनी अमवार गांव स्थित तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली।
प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत के बाद से आरोपी नाराज चल रहा था। इसके लिए वह भतीजे को जिम्मेदार मानता था। बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।