फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In Latehar, the Rajdhani and LTT Express trains will halt at Tori Station.

Sonebhadra News: लातेहार में राजधानी और एलटीटी एक्सप्रेस का टोरी स्टेशन पर रुकेगी

Sat, 09 May 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
In Latehar, the Rajdhani and LTT Express trains will halt at Tori Station.
सोनभद्र। रेलवे प्रशासन ने सोनभद्र से होकर संचालित होने वाली रांची-नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस का झारखंड प्रांत के लातेहार स्टेशन पर तथा धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-धनबाद एक्सप्रेस का टोरी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी धनबाद मनीष सौरभ ने जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 10 मई को लातेहार स्टेशन पर शाम 7 बजकर 28 मिनट पर पहुंचेगी और 7 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 12454 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस 17 मई को सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर लातेहार पहुंचेगी और 6 बजकर 39 मिनट पर रवाना होंगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 13379 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 12 मई को टोरी स्टेशन पर रात 3 बजकर 31 मिनट पर पहुंचेगी और 3 बजकर 33 मिनट पर प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि गाड़ी संख्या 13340 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-धनबाद एक्सप्रेस 15 मई को रात 12 बजकर 42 मिनट पर टोरी स्टेशन पहुंचेगी और 12 बजकर 44 मिनट पर रवाना होगी।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए यह अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed