फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In-charge General Secretary and Spokesperson appointed in Dibai

Sonebhadra News: डिबाए में प्रभारी महामंत्री, प्रवक्ता नियुक्त

Wed, 16 Sep 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
In-charge General Secretary and Spokesperson appointed in Dibai
रॉबर्ट्सगंज कचहरी ​स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र में नवनियुक्त पदा​धिकारी। स्रोत स्वय
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की आम सभा की बैठक बुधवार को अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। आम सभा ने संतोष कुमार यादव और चतुर्भुज शर्मा को संयुक्त रूप से कार्यवाहक प्रभारी महामंत्री नियुक्त किया। संगठन के सुचारु संचालन और अधिवक्ता हितों के लिए यह निर्णय लिया गया। पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य को संगठन का प्रवक्ता बनाया गया है। उनकी जिम्मेदारी संगठन की गतिविधियों और नीतियों को अधिवक्ताओं व आमजन तक पहुंचाना है। अधिवक्ताओं ने निर्णयों का स्वागत करते हुए एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया। पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने कहा कि ये निर्णय संगठन को व्यवस्थित और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। मौके पर पवन सिंह, हीरालाल पटेल, राजेश यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, वीरेंद्र राव, चंद्र प्रकाश सिंह, विमल प्रसाद सिंह, सुरेश कुशवाहा, रामगुल्ली आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed