फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In 12 years, the fan did not turn on, the electricity bill came to three and a half lakhs

12 साल में बत्ती जली न पंखा चला, बिजली का बिल आ गया साढ़े तीन लाख

Sun, 31 Jul 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
In 12 years, the fan did not turn on, the electricity bill came to three and a half lakhs
चतरा ब्लॉक क्षेत्र में स्थि राजकीय होमियोपैथिक चिकित्सालय - फोटो : SONBHADRA
रामगढ़। बिजली विभाग का एक और कारनामा सामने आया है। विभाग ने बंजरिया में संचालित राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल को साढ़े तीन लाख के बकाया का बिल भेज दिया है। विभाग का दावा है कि पिछले 12 वर्षों से बिल का भुगतान नहीं किया गया है। हैरानी की बात यह है कि जिस अस्पताल के नाम पर बिल भेजा गया है, वहां बिजली का कनेक्शन ही नहीं है। बस मीटर टांग कर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

चतरा ब्लाक के बंजरिया गांव में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल का संचालन होता है। पिछले अस्पताल के नाम से बिजली विभाग ने 3.52 लाख का बकाया बिल भेजा है। बिल देखकर चिकित्सक व कर्मचारियों का माथा ठनक गया। चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार गुप्ता के मुताबिक अस्पताल के भवन निर्माण के दौरान ठेकेदार ने न तो बिजली का कनेक्शन जोड़ा और ना ही सबमर्सिबल पंप लगाया। बस कागजी औपचारिकता पूरी कर भवन विभाग को हैंडओवर कर दिया गया। अस्पताल के बाहरी हिस्से में मीटर टांग दिया गया। इसके बाद से लगातार बिजली कनेक्शन के लिए पत्राचार होता रहा, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। गर्मी में बिना बिजली के ही अस्पताल में रहना पड़ता है। प्रकाश की व्यवस्था टार्च के भरोसे होता है। अब साढ़े तीन लाख का बिल आना समझ से परे है। प्रभारी चिकितज्साधिकारी ने इसकी शिकायत भी बिजली विभाग में दर्ज कराई, लेकिन विभागीय अफसर 12 साल से बिना बिजली कनेक्शन के ही अस्पताल संचालन की बात मानने को तैयार ही नहीं है। अब चिकित्सक-कर्मचारी पशोपेश में हैं कि वह बिल का भुगतान कैसे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed