फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Illegal construction on college land stopped

कॉलेज की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को रोका

Wed, 02 Jun 2021 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction on college land stopped
राजकीय इंटर कॉलेज की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य कराने की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन सतर्क हो गया। बुधवार को फोर्स के साथ तहसीलदार विकास पांडेय ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि फिर से निर्माण कार्य कराया गया तो संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

दुद्धी के रहने वाले कुछ लोगों ने एसडीएम से राजकीय इंटर कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। एसडीएम रमेश कुमार ने तहसीलदार को मौके पर जाकर जांच कर उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया। क्षेत्रीय दारोगा, लेखपाल के साथ तहसीलदार ने निर्माण स्थल पर भूमि की नापी जोखी कराया। तहसीलदार विकास पांडेय ने कहा कि भूलेख कागजात देखने के बाद पता चला कि जिस भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था वह राजकीय इंटर कॉलेज की भूमि है। कॉलेज की भूमि पर अवैध तरीके से कराए जा रहे निर्माण कार्य को बंद करवा दिया गया है। निर्माणकर्ताओं को चेतावनी दी गई है कि अगर उक्त सरकारी भूमि पर किसी प्रकार के निर्माण कार्य किया गया तो संबंधितों के खिलाफ केेस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed