फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband killed his wife on suspicion of ghosts in sonbhadra

पत्नी ने बताया था 2022 तक मर जाएगा उसका पति, भूत-प्रेत के शक में एक साल पहले ही पत्नी को मार डाला

Thu, 04 Nov 2021 06:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 Nov 2021 06:52 PM IST
सार

सोनभद्र के म्योरपुर क्षेत्र के नवटोला गांव में खून से लथपथ मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके पति को जेल भेज दिया। पकड़े गए पति ने भूत-प्रेत के शक में पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की।

विज्ञापन
Husband killed his wife on suspicion of ghosts in sonbhadra
इंदौर में दो सगी बहनें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के म्योरपुर क्षेत्र के नवटोला गांव में बीते दिनों खेत में खून से लथपथ मिले महिला के शव के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में महिला के पति को हत्या के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए पति ने भूत-प्रेत के शक में पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन


उसने बताया कि पत्नी ने ही उसे बताया था कि शादी के 12 साल बाद यानि 2022 तक उसका पति मर जाएगा। ऐसे में वह अवधि अगले वर्ष पूरी हो रही थी। इसी वजह से उसने अपनी पत्नी को ही रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने आरोपी गयादीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक चार बजे भोर में महिला शौच के लिए खेत में गई थी।
विज्ञापन


वहीं पति ने सब्बल से मार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद वह फरार हो गया, ताकि सबको यह लगे कि घटना के वक्त मौके पर वह था ही नहीं। पति का आरोप था कि उसकी पत्नी डायन थी। पत्नी के डायन होने की वजह से वह और उसके बच्चे आए दिन बीमार रहा करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed