{"_id":"632714361ebbb0599105bc15","slug":"huge-employment-fair-will-be-held-in-diet-on-september-24-preparations-begin-sonbhadra-news-vns6747921117","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट में 24 सितंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट में 24 सितंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, तैयारी शुरू
विज्ञापन
प्रवासी श्रमिकों और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 सितंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र (डायट) परिसर में वृहद रोजगार मेला लगेगा। मेले में 75 कंपनियों के प्रतिनिधियों के आने की उम्मीद है।
शासन के निर्देश पर अमृत महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसके तहत रोजगार मेला को लगाया जाना है ताकि अधिक से अधिक प्रवासी व बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले। कौशल विकास मिशन की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 24 सितंबर को डायट परिसर में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। कौशल विकास मिशन के अलावा सेवायोजन विभाग, व्यावसायिक शिक्षा, उद्योग विभाग वृहद रोजगार मेले की तैयारी में जुट गए हैं।
कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक निशांत ओझा के मुताबिक वृहद रोजगार मेले में 75 कंपनियों को शामिल करना है। इसमें अब तक क्षेत्रीय एवं बाहरी कंपनियों को मिलाकर कुल 40 कंपनियों ने रोजगार मेले में शामिल होने की इच्छा जताई है। दूसरे कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है। मेले में अधिक से अधिक प्रवासी श्रमिक एवं बेरोजगार पहुंचे। इसके लिए विभागों से संपर्क किया जा रहा है।