फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Houses marked for evaluation, measurement done

मूल्यांकन के लिए चिह्नित हुए मकान, कराई गई नापी

Sat, 08 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Houses marked for evaluation, measurement done
म्योरपुर क्षेत्र के कुंडाडीह व बलियरी में मूल्यांकन का काम करते राजस्व व लोक निर्माण विभाग के लो? - फोटो : SONBHADRA
म्योरपुर। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से भविष्य में म्योरपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर संपत्तियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। विस्तारित क्षेत्र में आने वाली कृषि व आवासीय भूमि, मकान, दुकान का सर्वे के बाद मूल्यांकन कर रिपोर्ट बनाने में पीडब्लूडी और राजस्व के कर्मचारी लगे रहे। विस्तार के दायरे में आने वाले भवनों की गिनती के साथ ही उनकी नाप-जोख भी की गई।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की ओर से शुक्रवार से पैमाइश शुरू की गई है। शनिवार को भविष्य में होने वाले विस्तार को लेकर जमीन में बने घरों की गिनती और नाप-जोख भी की गई। इस दौरान गृहस्वामियों का नाम नोट करने के साथ ही उनके भवनों की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई के साथ उनके मूल्यांकन का काम पीडब्लूडी के जेई विष्णु प्रकाश करते रहे। क्षेत्रीय लेखपाल अनिल कुमार मौर्या की अगुवाई में अनूप यादव और अरुण कनौजिया ने भी बलियरी व कुंडाडीह गांव में मूल्यांकन कराने में लोक निर्माण विभाग की सहायता की।
विज्ञापन

इस दौरान भवनों के गिनती के साथ ही उनके निर्माण का मूल्यांकन किया गया। शनिवार को घरों की नापी शुरू होते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। एयरपोर्ट को शुरू करने को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा भी लगातार कार्य कराया जा रहा है। भविष्य में होने वाले विस्तार की बात करें तो इनमें म्योरपुर के अलावा पांच गांवों की जमीनें जा सकती हैं। इन छह गांवों की जमीनों के नापी भी करा कर प्रारंभिक रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। इन छह गांवों में म्योरपुर, कुंडाडीह, बलियरी, हरहोरी, करकोरी, बभनडीहा शामिल है। इन गांवों के जिन जमीनों को लिया जा रहा है, उनके मूल्यांकन का काम टीम लगातार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed