{"_id":"64d27f02984d1e391b0650d6","slug":"house-fire-due-to-leakage-in-gas-cylinder-loss-of-thousands-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-2024-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गैस सिलिंडर में रिसाव से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गैस सिलिंडर में रिसाव से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के सिकरवार गांव में मंगलवार को गैस सिलिंडर में रिसाव से घर में आग लग गई। अगलगी से घर में रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
सिकरवार गांव निवासी चंद्रमा की पत्नी मंगलवार की सुबह गैस चूल्हे पर भोजन बनाने जा रही थी। सिलिंडर का पाइप कटा होने से गैस रिसाव हो रहा था। इससे चूल्हा जलाते ही घर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से घर में रखा कपड़ा, अनाज सहित अन्य सामान जल गया। शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर जुटे और मोटर चलाकर पानी से आग बुझाने लगे। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
पीड़ित के अनुसार घर में रखा सरसों, गेहूं सहित अन्य अनाज व सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित के मुताबिक करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना सरईगाढ़ चौकी पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने आग से हुई क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है।