फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   House damaged due to falling tree, family homeless

पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, परिवार हुआ बेघर

Tue, 07 Sep 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
House damaged due to falling tree, family homeless
रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में मंगलवार को एक मकान पर पेड़ गिरने से हड़कंप मच गया। संयोग रहा कि जब पेड़ गिरा तो घर में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। हालांकि मकान के क्षतिग्रस्त होने से परिवार के लोग बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन

रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे राजेंद्र के घर के पास में लगे नीम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ गिरने से मकान के एक तरफ की दीवार और छत का कुछ हिस्सा भरभरा कर गिर गया। संयोग रहा कि परिवार के लोग बाहर थे, जिससे उन लोगों को चोट नहीं आई। लेकिन गृहस्थी का सामान नुकसान हो गया। पीड़ित राजेंद्र ने बताया कि कच्चे मकान में सपरिवार रहता था, लेकिन इसी बरसात के मौसम में मकान गिर गया। 20 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा मिली कॉलोनी में गुजर-बसर कर रहे थे। आज उस घर पर भी पेड़ गिर पड़ा, जिससे बेघर हो गए हैं और खुले आसमान में रहने को विवश हैं। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed