फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hospital Turned into Party Hall: Elderly Man Beaten for Objecting to Obscene Songs; Uproar at PHC

अस्पताल बना पार्टी हॉल: पीएचसी में अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर बुजुर्ग को पीटा, कार्रवाई की मांग

Tue, 11 Aug 2026 02:04 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 11 Aug 2026 02:04 AM IST
सार

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार रात करीब नौ बजे पीएचसी परिसर में तैनात चिकित्सक और अन्य स्टाफ पार्टी कर रहे थे। इस दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम पर अश्लील गाने बजाए जाने लगे। 

विज्ञापन
Hospital Turned into Party Hall: Elderly Man Beaten for Objecting to Obscene Songs; Uproar at PHC
बभनी के सतबहनी में अस्पताल के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण और परिसर में बिखरी बीयर की बोतलें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में बभनी क्षेत्र के सतबहनी गांव स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार रात अश्लील गाना बजाने और हुड़दंग करने से मना करने पर एक बुजुर्ग ग्रामीण के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार सुबह अस्पताल के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी चिकित्सक को तत्काल हटाने की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, रविवार रात करीब नौ बजे पीएचसी परिसर में तैनात चिकित्सक और अन्य स्टाफ पार्टी कर रहे थे। इस दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम पर अश्लील गाने बजाए जाने लगे। पास के बरवाटोला गांव निवासी बुजुर्ग छन्नूलाल ने जब इस शोर-शराबे और अश्लील गानों का विरोध किया, तो आरोप है कि चिकित्सक और स्टाफ ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन

पहले भी अभद्रता करने का आरोप 
सोमवार सुबह जब इस घटना की जानकारी इलाके में फैली, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण पीएचसी पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त चिकित्सक का व्यवहार पहले से ही खराब रहा है। इससे पूर्व भी वे लालबहादुर, रामप्यारे और प्रमोद कुमार समेत कई अन्य लोगों के साथ अभद्रता कर चुके हैं। प्रदर्शन करने वालों में छन्नूलाल, लालबहादुर, रामप्यारे, दीनानाथ, जगमनिया, देवेंद्र, फूलमती, उमेश, कृपाशंकर सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।

जांच के बाद होगी कार्रवाई 
दूसरी ओर, आरोपी चिकित्सक डॉ. बसंत कुमार ने सभी आरोपों को निराधार और गलत बताया है। उनका कहना है कि अस्पताल में कोई मारपीट नहीं हुई है। मामले पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजन सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी ली जा रही है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed