{"_id":"60e88d628ebc3e651565a13f","slug":"hope-welfare-trust-distributed-ration-to-the-needy-sonbhadra-news-vns5995625166","type":"story","status":"publish","title_hn":"होप वेलफेयर ट्रस्ट ने जरुरतमंदों को दिया राशन किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होप वेलफेयर ट्रस्ट ने जरुरतमंदों को दिया राशन किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होप वेलफेयर ट्रस्ट व क्रिप्टो रिलीफ इंडिया के सहयोग से घोरावल ब्लॉक के ढुटेर गांव स्थित आदर्श तालाब पर कोरोना महामारी से प्रभावित 55 परिवारों को राशन किट वितरित किया गया। मुख्य अतिथि युवा भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के यूथ आइकॉन सौरभ कांत पति तिवारी ने जरुरतमंदों को राशन किट वितरित किया।
उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से गरीबों की रसोई पर असर पड़ा है। हमारा जनपद आदिवासी और पिछड़ा होने का दंश अब भी झेल रहा है। ऐसे में होप वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव दिव्यांशु उपाध्याय और उनकी टीम की पहल सराहनीय है। होप वेलफेयर ट्रस्ट के सोनभद्र प्रभारी रोहित पाठक ने बताया कि राशन किट में दस किलो आटा, पांच किलो चावल, ढाई किलो दाल, एक किलो चीनी, एक किलो नमक, दो सौ ग्राम मसाला, हल्दी, पोहा, दलिया, चाय पत्ती, लाल मिर्च, धनिया पावडर आदि सामान हैं। बताया कि हर गांव में तीस महिलाओं का ग्रीन ग्रुप तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर अमरेश चंद्र पांडेय, अमित पाठक, मोहित पाठक, हिमांशु पांडेय, विपुल पांडेय, लीलावती, रजवंती, राजकुमारी, गंगाजली, पुनवासी, सुशीला, बदामी, दलरजिया, गुड्डी आदि मौजूद रहे।