फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Honorarium for the performance Panchayat friends Op

मानदेय के लिए पंचायत मित्रों ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Aug 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 07 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Honorarium for the performance Panchayat friends  Op

विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष प्रभात सिंह चंदेल ने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार सेवकों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। यदि सरकार रोजगार सेवकों की भर्ती पर रोक नहीं लगाती तो पंचायत मित्र निरंतर आंदोलनरत रहेंगे। पंचायत मित्रों से मनरेगा से जुड़े कार्यों के अलावा मतदाता सूची, इंदिरा आवास, शौचालय, राशनकार्ड समेत अन्य कार्य कराया जा रहा है, फिर भी उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। अध्यक्षता कर रहे सदर ब्लाक अध्यक्ष वेदप्रकाश तथा जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार तत्काल रोजगार सेवकों का बकाया मानदेय भुगतान करे।

वक्ताओं ने कहा शासन और जिला प्रशासन की लापरवाही से रोजगार सेवकों को मानदेय नहीं मिला है। प्रशासनिक अधिकारी मनरेगा के धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग को मस्टररोल दिया जा रहा है। मनरेगा गाइड लाइन के अनुसार गांवों में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों के मानिटरिंग की जिम्मेदारी पंचायत मित्रों की है, लेकिन मनमाने तरीके से कार्य कराया जा रहा है। इस मौके पर योगेश दूबे, शबाना खातून, नार सिंह, धर्मवीर, मेराज अहमद, संतोष कुमार, शैलेश, संतोष गुप्ता मौजूद रहे। म्योरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक मुख्यालय पर रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को धरना दिया। उन्होंने मांगों का ज्ञापन बीडीओ आशाराम पटेल को सौंपा। धरने में अध्यक्ष हृदय नारायण, ज्ञानदास, संतोष कुमार, भूपेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed