फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Holika will be burnt a day before in seven villages

Sonebhadra News: सात गांवों में एक दिन पहले जलेगी होलिका

Sun, 09 Mar 2025 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Holika will be burnt a day before in seven villages
बभनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले तो फरीपान और देवहार पूर्वी में दो दिन पहले होलिका दहन होगा। वहीं क्षेत्र के सात गांवों में एक दिन पहले होलिका जलेगी। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि क्षेत्र में कुल 65 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। बताया कि क्षेत्र के मगरमांड गांव में चार दिन होलिका जलेगी। मगरमांड में 9 मार्च को होलिका दहन किया गया। 10 मार्च को होली खेली जाएगी। वहीं 11 मार्च को देवहार पूर्वी और फरीपान में दो दिन पहले होलिका दहन किया जाएगा। 12 मार्च को रंग खेला जाएगा। इसके अलावा जौराही, सेवढीटोला, पतखीरना, कनवा, बरवाटोला क गांव में एक दिन पहले होलिका दहन किया जाएगा। इन गांवों में 12 मार्च को होलिका दहन और 13 मार्च को होली खेली जाएगी। गांव के रामदौलत, रामबरन सिंह, लक्ष्मी नारायण, रामसागर, रामनरायण आदि लोगों ने बताया कि पूर्वजों से यह परंपरा चली आ रही है। जिसका निर्वहन आज तक नई पीढ़ी करती हुई चली आ रही है। लक्ष्मी ने बताया कि पहले एक साथ होली का त्योहार मनाया जाता था। सैकड़ों वर्ष पहले होली के दिन अप्रिय घटना घट गई इसके बाद से गांव में एक दिन पहले होली मनाने लगे।तब से लेकर आज तक यह परंपरा चली आ रही है।पतखीरना और बभनी में धूल उड़ानें से पहले होलिका के खूंटे पर तीर से निशाना लगाने की परंपरा है।जब खूंटे पर निशाना लग जाता है इसके बाद लोग धूल उड़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed