फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Holika has been decorated at 1530 places, Holi will be celebrated tomorrow.

Sonebhadra News: 1530 स्थानों पर सजाई गई होलिका, कल मनेगी होली

Mon, 02 Mar 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Holika has been decorated at 1530 places, Holi will be celebrated tomorrow.
दारोगा जी गली में सजी होलिका। संवाद - फोटो : संवाद
सोनभद्र। चंद्रग्रहण के चलते इस बार होलिका दहन के समय को लेकर असमंजस बना रहा। जिले में कुल 1530 स्थानों पर होलिका स्थापित की गई है। इसे सोमवार की देर रात तक अंतिम रूप देने में लोग जुटे रहे। आधी रात के बाद होलिका दहन की तैयारी थी। होली बुधवार को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर में कई स्थानों पर उपली, लकड़ी को एकत्रित कर होलिका को भव्य रूप दिया गया है तो कहीं कटे पेड़ों की टहनियां एकत्रित की गई हैं। होलिका में डाले जाने वाले नई फसलें एवं गाय के गोबर की उपली बनाते हुए महिलाएं देखी गईं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर में 23 से अधिक स्थानों पर होलिका सजाई गई है। नगर स्थित पशु अस्पताल के पास चौराहा पर और दीपनगर तिराहा पर आदर्श होलिका सजाई गई है। दोनों जगह अरंड (रेड़) का पेड़ गाड़ने के बाद उसे उपली और सूखी लकड़ी से भव्य रूप दिया गया है। इसके बाद रक्षासूत्र से होलिका को बांधा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में महिलाएं होलिका की पूजन की और होलिका में आहार के रूप में डालने में लिए गाय के गोबर की उपली तैयार की। माला पिरोने के पूर्व मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पूजन अर्चन भी किया।

पुलिस प्रशासन की तरफ से होलिका दहन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि तीन मार्च को चंद्रग्रहण और पूर्णिमा होने के कारण सर्वत्र होली चैत्र प्रतिपदा चार मार्च बुधवार को होली मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed