{"_id":"683f3d6a39326be6170ca1a9","slug":"hiva-collided-with-auto-seven-people-including-a-couple-were-injured-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-129306-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हाइवा ने ऑटो में मारी टक्कर, दंपती समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हाइवा ने ऑटो में मारी टक्कर, दंपती समेत सात घायल
विज्ञापन
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दिया। हादसे में एक ही परिवार के छह समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक है। घटना मंगलवार को बरगवां थाना क्षेत्र के गड़ेरिया मोड़ पर हुई।
अनपरा थाना क्षेत्र के रेणुसागर चौकी में स्थित गरबंधा गांव निवासी सूर्य प्रकाश तिवारी अपने परिवार जनों के साथ घर से निगरी जा रहे थे। सूर्य प्रकाश जेपी के निगरी थर्मल पावर प्लांट में ड्यूटी करते हैं।
वह माजन मोड़ से ऑटो में सवार होकर रेलवे स्टेशन बरगवां मेमो ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। गड़ेरिया मोड़ पर बरगवां की तरफ से आ रहे एक हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
जोरदार टक्कर से ऑटो में सवार बैढ़न निवासी गुलाम मोहम्मद (61), सूर्य प्रकाश तिवारी (45), उनकी पत्नी प्रीति तिवारी (43), बेटी शिक्षा तिवारी (17), समीक्षा तिवारी (15) और रूही तिवारी (10) व शिवांश तिवारी (08) घायल हुए।
घायलों में गुलाम मोहम्मद, सूर्य प्रकाश एवं रूही की हालत नाजुक है। उन्हें ट्रामा सेंटर बैढ़न के चिकित्सकों ने जबलपुर के लिए रेफर किया था, लेकिन परिजन बीएचयू ले गए। अन्य घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।