फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hiking aware farmers

पदयात्रा कर किसानों को किया जागरूक

Sun, 12 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 12 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hiking aware farmers
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ रामगढ़ से सिल्थम गांव तक पदयात्रा निकाली। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सभा कर केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया। लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी के नेतृत्व में रामगढ़ बाजार से निकली पदयात्रा में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ता रास्ते भर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते चल रहे थे।
विज्ञापन


नेवारी गांव में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने मंदिर के पास नुक्कड़ सभा की। इसके जरिए किसानों को जागरूक करने का कार्य किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखाया और अब भूमि अधिग्रहण कानून लाकर किसानों की जमीन कौड़ी के भाव उद्योगपतियों को बेचने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि कांग्रेस ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे। प्रदेश संगठन मंत्री क्रांति सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने किसानों को तबाह कर दिया है।


अब देश की सरकारें किसानों को मुआवजे के नाम पर महज राजनीति कर रही हैं। कहा कि किसान की जितनी फसल नुकसान हुई है, उतना उसे मुआवजा मिलना चाहिए।

 यहां से सभा के बाद पदयात्रा सिल्थम गांव पहुंची जहां सभा कर किसानों को जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव अरुण कुमार सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, प्रेमनाथ चौबे, अनिल कुमार, सिराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed