फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   High speed scooty collided with a parked truck young man died on the spot one injured

Sonbhadra News: तेज रफ्तार स्कूटी खड़े ट्रक से टकराई, युवक की मौके पर मौत, एक घायल

Sat, 03 May 2025 11:59 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 03 May 2025 11:59 AM IST
सार

बाजार में खड़े ट्रक से तेज रफ्तार स्कूटी टकरा गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है।
 

विज्ञापन
High speed scooty collided with a parked truck young man died on the spot one injured
अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चिल्काडांड मार्केट के पास वाराणसी मुख्य मार्ग पर खड़े एक ट्रक से स्कूटी के टकराने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी दूसर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे को संजीवनी चिकित्सालय, एनटीपीसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काडांड मार्केट के पास स्कूटी ट्रक से जा टकराई। स्कूटी सवार अंकित कुमार (22) पुत्र घनश्याम उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ बैठे अजित उरांव (23) पुत्र चम्पा उरांव, निवासी बस्ती शक्तिनगर, गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




हादसे में अजित का एक पैर टूट गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजित का इलाज जारी है। शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि शव को मर्चरी में रखवाया गया है। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दुद्धी भेजा जा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed