फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Here staff nurses charge 1500-2000 for delivery

यहां प्रसव के लिए स्टाफ नर्स वसूलती हैं 1500-2000

Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Here staff nurses charge 1500-2000 for delivery
सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर ने बृहस्पत िवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रसवोत्तर केंद्र राबर्ट्सगंज और ब्लड बैंक का औचक निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाएं और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। इस दौरान भर्ती प्रसूता के परिजनों ने स्टाफ नर्स पर पैसे लेकर प्रसव कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रसवोत्तर केंद्र में सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार को दोपहर में कुल चार महिलाओं का प्रसव कराया गया था। वार्ता के दौरान सीता पत्नी रविकांत ने बताया कि उनसे प्रसव के लिए 500 रुपये की धनराशि स्टाफ नर्स ने ली है। करमा ब्लॉक के मुबारकपुर गांव निवासी आशु पत्नी ओमप्रकाश ने बताया कि उनसे भी प्रसव के लिए 1500 रुपये की धनराशि ली गई है। सदर ब्लॉक के ओरगाई निवासी आरती ने बताया कि 2000 रुपये उनसे प्रसव कराने के लिए लिया गया है। जिस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्टाफ नर्स को प्रभारी चिकित्साधिकारी के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। अविलंब स्पष्टीकरण नहीं देने पर कड़ी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। प्रसवोत्तर केंद्र के सामने की दीवार तथा डिलीवरी कक्ष व भवन के जर्जर स्थिति को देखते हुए रेनोवेशन कराए जाने का निर्देश दिया। इसके बाद करीब 10.50 बजे सीएमओ ब्लड बैंक पहुंचे। सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, तो पंजिका में कुल 12 लोगों का नाम अंकित था। इसमें डॉ केआर सिंह एवं वार्ड ब्वाय अनिल कुमार एक मई से लगातार अनुपस्थित मिले। जिस पर अनुपस्थिति के संबंध में अभिलंब स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। सीएमओ ने ब्लड बैंक में साफ सफाई कराने व ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में सभी ग्रुप के ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed