फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Help yourself by understanding the problem of the victims, SP

पीड़ितों की समस्या खुद का समझ कर करें मदद, एसपी

Sat, 29 May 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Help yourself by understanding the problem of the victims, SP
पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार को 179 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने आरक्षियों को जनता से मृदुल व्यवहार करते हुए पीड़ितों की समस्याओं को खुद का समझ कर दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने आरक्षियों को निष्ठा, ईमानदारी, सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, भारतीय संविधान व कानून का पालन करने एवं कराने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि अच्छा शारीरिक, मानसिक एवं आधारभूत प्रशिक्षण एक व्यक्ति को पुलिस कर्मी बनाने के लिए नितांत आवश्यक है। एसपी ने अन्त: सर्वाधिक अंक पाने वाले प्रशिक्षु रविनारायण मिश्र, बाह्य विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु प्रियांशु त्रिपाठी, साक्षात्कार में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु उमंग, आंतरिक एवं बाह्य विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शुभम यादव व प्रियांशु को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। बता दें कि पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती में चयनित हुए 200 रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण के लिए सोनभद्र भेजा गया था। प्रशिक्षण के दौरान आईटीआई, पीटीआई द्वारा प्रशिक्षुओं को बाह्य एवं अंत: विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। समारोह में एएसपी विनोद कुमार, डॉ. राजीव सिंह, सीओ राजकुमार तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed