{"_id":"63dd4a392e223540313e3f1b","slug":"help-the-helpless-people-of-the-society-and-move-forward-sonbhadra-news-vns696920029-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: समाज के असहाय लोगों की मदद कर आगे बढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: समाज के असहाय लोगों की मदद कर आगे बढ़ाएं
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के भागलपुर गांव में अखिल भारतीय विश्वकर्मा समाज के स्थापना दिवस पर सम्मानित क
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सदर तहसील क्षेत्र के भागलपुर गांव में दो दिवसीय अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान संगीत कथा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को भजन कीर्तन के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के साथ शुक्रवार को कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
अध्यक्ष सुदामा विश्वकर्मा व संरक्षक श्रीनाथ प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा भगवान के पूजन व हवन के साथ गुरु रामाशीष व राजेश्वर महाराज ने विश्वकर्मा भगवान के संस्कृत महोत्सव में पाठ कर उनके विचारों को साझा किया। इस दौरान बीएचयू आईआईटी प्रो. डॉ. बृंद कुमार, पूर्वांचल कोकिला मंगला सलोनी विश्वकर्मा सहित अन्य को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आईआईटी के प्रोफेसर डॉ. बृंद कुमार ने समाज की एकजुटता और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षित सामाजिक समृद्ध लोगों के सहयोग के जरूरतमंदों का सहयोग करें। इस मौके पर डॉ. डीआर विश्कर्मा, राजेश शर्मा, डॉ. महेंद्र प्रताप, प्रो. पीके शर्मा, संतोष शर्मा, संगीता विश्वकर्मा, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।