{"_id":"625b04242115f567ae44f2ad","slug":"health-fair-will-be-held-in-the-blocks-from-tomorrow-sonbhadra-news-vns6486805105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाकों में कल से लगेगा स्वास्थ्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाकों में कल से लगेगा स्वास्थ्य मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य इकाइयों में 18 से 23 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन होगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम स्टाल लगाकर मातृ शिशु स्वास्थ्य परिवार कल्याण, संचारी एवं गैर संचारी रोग संबंधी सेवाएं प्रदान करेगी। विभिन्न प्रकार के जांच कर चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य मेलों में खाद्य सुरक्षा विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग, विकलांग कल्याण विभाग की ओर से भी स्टाल लगाए जाएंगे।
डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य मेलों का आयोजन मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है, इसीलिए इसमें लापरवाही न बरतें। अपने-अपने विभागों में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए सक्रियता दिखाएं। डीएम ने बताया कि करमा ब्लाक के पीएचसी केकराहीं में 18 अप्रैल को सदर विधायक भूपेश चौबे, चतरा ब्लाक की पीएचसी में सांसद पकौड़ी लाल कोल और चोपन ब्लाक में सीएचसी चोपन पर 19 अप्रैल को राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, म्योरपुर ब्लाक में म्योरपुर सीएचसी पर विधायक रामदुलार गोंड मेले का शुभारंभ करेंगे। दुद्धी सीएचसी पर 20 अप्रैल, सीएचसी बभनी पर 21, सीएचसी घोरावल पर 22, नगवां सीएचसी पर 23 अप्रैल को स्वास्थ्य मेला आयोजित होगा।