Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Health department in dengue alert mode

डेंगू को अलर्ट मोड़ में स्वास्थ्य विभाग

Wed, 16 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Health department in dengue alert mode
डेडिकेटेड अस्पताल में मच्छरदानी युक्त बेड। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। डेंगू के मरीजों को बेहतर उपचार के लिए शासन के निर्देश पर कोविड प्रबंधन में प्रयोग होने वाले एमसीएच विंग को डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल के रूप में तैयार किया जा रहा है। यहां 17 नवंबर से डेंगू के मरीजों को उपचार एवं जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों में जिले में डेंगू के 161 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि दावों से इतर डेंगू के मरीज अधिक मिले। कुछ दिनों पहले म्योरपुर में एक ही बेड पर दो-दो डेंगू मरीजों का उपचार हुआ। तो दुद्धी में जमीन पर लिटाकर डेंगू मरीज का उपचार किया गया। मगर अब ऐसा नहीं होगा। शासन ने डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना की तर्ज पर अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग को डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल के रूप में नामित कर दिया है। इसके लिए तीन फिजीशियन और तीन बाल रोग चिकित्सकों की तैनाती की है। यहां 150 बेड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किए जा रहे हैं। मंगलवार तक करीब 18 बेड को मच्छरदानी युक्त कर दिया गया। एसीएमओ डॉ. आरजी यादव को वेक्टर बार्न नोडल नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. जीएस यादव को कार्यवाहक मु. चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। डॉ. अमृत राय को सह. नोडल अधिकारी व सफाई व्यवस्था प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दवाओं के छिड़काव की जिम्मेदारी मलेरिया निरीक्षक पीके सिंह को दी गई। डेंगू चिकित्सालय से जिला अस्पताल और साई अस्पताल के ब्लड बैंक को संबद्ध किया गया है। वहीं कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। डेडिकेटेड हॉस्पिटल की व्यवस्था को चुस्त रखने के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने में लगा है। इसके साथ ही आशाओं को भी गावों में घर-घर स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गये हैं। एसीएमओ डॉ. आरजी यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर एमसीएच विंग को डेडिकेटेड डेंगू अस्पताल के रूप में नामित किया गया है। रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की तीन शिफ्ट में तैनाती की गई है। निर्धारित समय के अनुसार इसे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed