फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Have a relationship after engagement, then refuse to marry

सगाई के बाद संबंध बनाए, फिर शादी से इंकार

Sun, 18 Sep 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Have a relationship after engagement, then refuse to marry
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने मंगेतर पर दहेज के लिए शादी न करने का आरोप लगाया है। आरोपी एयरफोर्स में डॉक्टर के रूप में तैनात है। उस पर शारीरिक संबंध का भी आरोप लगाया है। रविवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसकी बुआ प्रयागराज की रहने वाली हैं। बुआ के नवनिर्मित मकान के गृह प्रवेश में वह सपरिवार गई थी। उसी दौरान बुआ के एक रिश्तेदार ने अपने बेटे से उसकी शादी की बातचीत की। उसी समय से उसके परिवार और लड़के के परिवार के साथ मधुर संबंध स्थापित हो गए। इस बीच लड़का एयर फोर्स में डॉक्टर के रूप में चयनित हो गया।
विज्ञापन

पिछले वर्ष चुर्क में सगाई का कार्यक्रम हुआ और विवाह के लिए फरवरी 2022 की तिथि तय हुई थी। आरोप है कि सगाई के बाद लड़के ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। मगर उसके बाद से वह शादी से इनकार कर रहा है। लड़के के परिवार वाले भी दहेज के लिए रिश्ता तोड़ने की बात कह रहे है। कोतवाली के एसआई रमेश राम का कहना है कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed