फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Harshit-Dipesh pair won badminton tournament

Sonebhadra News: हर्षित-दीपेश की जोड़ी ने जीता बैंडमिंटन टूर्नामेंट

Wed, 21 Dec 2022 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Harshit-Dipesh pair won badminton tournament
शक्तिनगर। जेएमसी क्लब की ओर से आयोजित इंटर स्टेट बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ओबरा की टीम विजेता बनी। हर्षित व दीपेश की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओबरा के ही शुभम व अजीत की जोड़ी को परास्त किया। विजेता टीम को ट्राफी व 11 हजार की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आठ दिनी प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार शाम खेला गया। स्पर्धा में बैढ़न, विंध्यनगर, निगाही, अमलोरी, जयंत, खड़िया, शक्तिनगर, अनपरा, ओबरा व वाराणसी की 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में हर्षित व दीपेश की जोड़ी ने शुभम व अजीत की जोड़ी को परास्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।विजेता टीम को महाप्रबंधक एनसीएल खड़िया क्षेत्र राजीव कुमार ने ट्रॉफी व 11 हजार की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। उप विजेता टीम को एनसीएल खड़िया के प्रबंधक मानव संसाधन पाणी पंकज पांडेय व उप प्रबंधक सीएसआर राजाराम यादव द्वारा ट्रॉफी व सात हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

इस दौरान जेएमसी के 16 खिलाड़ियों ने आठ टीमों का प्रतिधित्व करते हुए आंतरिक बैडमिंटन खेल में हिस्सा लिया। आंतरिक मैच में सत्य प्रकाश सिंह व सौरभ सिंह की जोड़ी ने विनोद गुप्ता व अंकुर चौहान की जोड़ी को पराजित किया। क्लब के अध्यक्ष गौतम मिश्रा, सचिव यश बंसल, कोषाध्यक्ष राकेश खत्री, संरक्षक मंडल में प्रशांत श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश सिंह, केबी मिश्रा, नटवर दास अग्रवाल, अमित राज, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका में घोष जी व अंपायर की भूमिका में संजय बोस रहे। संचालन एसपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed