फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   hanging

युवक ससुराल में फंदे पर लटका, मौत

Mon, 17 Aug 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
hanging
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव के बियाडण्डी टोला में शनिवार को संदिग्ध हाल में ससुराल में रह रहे अजय 30 का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। मृतक की पत्नी के मुताबिक परिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर उसके पति ने ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक की मौत कैसे हुई इसकी जांच करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के करवा पहाड़ निवासी अजय की शादी दो वर्ष पहले बघाडू गांव की रहने वाली राजकुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद अजय ससुराल में ही रहता था। शनिवार की सुबह किसी बात से क्षुब्ध होकर उसने घर से कुछ ही दूरी पर चिलबिल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटक गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे डॉयल 112 के दरोगा डी.एन द्विवेदी ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी राज कुमारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम को उसके पति ने उससे विवाद किया था। रात में ही पुलिस उसे और उसके पति को समझा-बुझाकर चली गई थी। अचानक उन्होंने फांसी लगा लिया। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed