फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   hanging

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 26 Jul 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
hanging
बभनी। थाना क्षेत्र के चौना ग्राम पंचायत के बहेराडोल गांव में शनिवार की रात साढ़े दस बजे युवक ने अपने गमछे के सहारे बड़ेर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामल को पारिवारिक विवाद से जुड़ा बता रही। जानकारी के अनुसार, चौना गाव के बहेराडोल निवासी अनिल कुमार (33) की पत्नी चंदा देवी ने बताया कि अनिल गांव से दस बजे घर पर आये और बिना खाना खाए सोने चले गए। इसके बाद जब वह थोडी देर बाद खाने के लिए पूछने गयी तो वह फंदे पर लटकते मिले। शोरगुल सुन गांव के लोग इकठ्ठा हो गये। लोगों ने उसे नीचे उतरा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पत्नी ने बताया कि दोपहर में उसने तीन सौ रुपए मांगा था जिसे उसने दे भी दिया था। रात उसने पूछ लिया कि इतना पैसा शराब मे क्यों खर्च कर दिया यह उसे बुरा लग गया और इसी को लेकर वह फंदे से लटक गया। सूचना पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर श्रीकांत ने बताया शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। उप निरीक्षक ने बताया कि जांच में यह तथ्य सामने आया है कि युवक ने घरेलू विवाद में जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed