{"_id":"627e6248c527b04e8d50d885","slug":"groom-s-car-overturned-uncontrollably-two-injured-sonbhadra-news-vns653288085","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर दूल्हे की कार पलटी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुली क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में अनियंत्रित होकर पलटी दूल्हे की कार
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में शुक्रवार को भोर में साढ़े चार बजे दूल्हे की कार पलट गई। हादसे में ड्राइवर सहित दो लोग घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज भेजवाया। डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को विंढमगंज थाना क्षेत्र के जाताजुआ गांव में पुरुषोत्तम बियार के घर में झारखंड के रमना गांव से बरात आई थी। बरात लगाने के बाद कार चालक दूल्हे की गाड़ी लेकर विंढमगंज कस्बा स्थित रिश्तेदारी में चला गया। शुक्रवार को भोर में साढ़े चार बजे बरातियों के पास लौटने के दौरान रींवा-रांची राजमार्ग पर जोरुखाड़ गांव में टेढ़ी पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कई बार पलटी खाते हुए कार करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में जा पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जोरुखाड़ ग्राम प्रधान विमल यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से हादसे में घायल चालक ऋषि बैठा (20 ) पुत्र संजय बैठा निवासी नगर ऊंटारी एवं उसके साथी शिव कुमार (22 ) पुत्र कुट्टू बियार निवासी रमना को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज भेजवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के कहने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए झारखंड के गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।
महुली क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में अनियंत्रित होकर पलटी दूल्हे की कार- फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।