फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   GPS will be installed in vehicles carrying ration

राशन ले जाने वाले वाहनों में लगेंगे जीपीएस

Sun, 26 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
GPS will be installed in vehicles carrying ration
अब जिले में अनाज की कालाबाजारी करना आसान नहीं होगा। शासन के निर्देश पर आपूर्ति विभाग ने गोदामों से कोटे की दुकानों तक अनाज ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस लगवाने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। हर गोदाम पर जीपीएस से लैस ट्रैक्टर-ट्राली समेत अन्य वाहन लगाए जाएंगे। गोदामों से जीपीएस लगे वाहनों से राशन कोटेदारों के यहां पहुंचाया जाएगा। दफ्तर में बैठकर अधिकारी इन वाहनों की लोकेशन लेते रहेंगे।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में सरकारी गोदामों से अब कोटेदार खुद राशन नहीं ले जा सकेेंगे। उनकी दुकान तक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अन्य वाहनों से राशन पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक गोदाम पर जीपीएस से लैस वाहन लगाए जाएंगे। इनकी जिला मुख्यालय, लखनऊ समेत अन्य जगहों से निगरानी होगी। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार कोटेदार निर्धारित तिथियों में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गोदाम पहुंचते हैं और वहां उन्हें निर्धारित मात्रा के अनुसार राशन दिया जाता है। इसमें कई बार कोटेदारों पर रास्ते में ही राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगता है। शासन स्तर पर भी इस तरह की शिकायतें पहुंच रही हैं। इस वजह से अब जल्द ही इस व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है। गोदाम से राशन लेेने की जिम्मेदारी कोटेदार की नहीं रहेगी। खाद्य एवं विपणन विभाग ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अन्य वाहनों से प्रत्येक माह राशन कोटेदार की दुकान तक पहुंचाएगा, वहां कोटेदार राशन रिसीव करेगा। राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने व्यवस्था में बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। उक्त निर्देश के क्रम में आपूर्ति विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व में जिले के दो ब्लॉकों में डोर स्टेप डिलेवरी की व्यवस्था थी लेकिन वर्तमान में वहां भी बंद है। गोदामों से अनाज कोटे की दुकानों पर ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस लगवाए जाएंगे। जल्द ही गोदामों से जीपीएस लगे वाहनों से राशन कोटेदारों के यहां भेजवाया जाएगा। - गौरी शंकर शुक्ला, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed