फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government should not change the slab of electricity rates in public interest

जनहित में बिजली दरों के स्लैब में बदलाव न करें सरकार

Thu, 27 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Government should not change the slab of electricity rates in public interest
सोनभद्र। प्रदेश में बिजली दरों के मौजूदा स्लैब में बदलाव की कवायद चल रही है। पावर कार्पोरेशन ने मौजूदा समय में लागू 80 स्लैब को कम करके 53 करने का प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग को सौंपा है। बिजली दरों के स्लैब में बदलाव किए जाने के प्रस्ताव का विरप्तोध भी शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय की महिलाओं ने सरकार से जनहित में बिजली दरों के स्लैब में बदलाव न करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर सित्थत पन्नूगंज रोड की रहने वाली अनिता देवी और किरण केशरी का कहना है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस और महंगाई की वजह से प्रदेश की जनता पहले से परेशान है। दो महीने से अधिक समय तक लॉकडाउन होने से हर वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। इस बीच बिजली दरों के स्लैब में बदलाव करने का प्रस्ताव किसी भी प्रकार से जनहित में नहीं है।
विज्ञापन

ब्रह्मनगर की उमा अग्रहरि और अखाड़ा मोहाल की रहने वाली पूजा देवी का कहना है कि कोरोनाकाल में सरकार को बिजली दरों में कटौती करके प्रदेश की जनता को राहत देनी चाहिए। लॉकडाउन के दौरान का बिजली बिल मॉफ करना चाहिए। इसके लिए व्यवसायी संगठनों की तरफ से कई बार मांग भी की जा चुकी है। महिलाओं का कहना है कि कोरोना काल में बिजली दरों के मौजूदा स्लैब में बदलाव करने से उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ सकता है। महिलाओं का कहना है कि प्रदेश की जनता पहले से ही महंगाई का दंश झेल रही है, ऐसे स्थिति में सरकार को बिजली दरों के स्लैब में बदलाव नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed