फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government committed to the safety, respect and self-reliance of tribal community: CM

जनजातीय समुदाय की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम

Sun, 16 Nov 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Government committed to the safety, respect and self-reliance of tribal community: CM
चोपन में बिरसा मुडा की जयंती पर लाथा​र्थियों को प्रमाण पत्र वितरण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यन
सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सोनभद्र को 548 करोड़ की सौगात दी। शनिवार को चोपन के रेलवे ग्राउंड में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने 432 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रहे आदिवासी सेनानियों के वंशजों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्धता जताई। साथ ही बिरसा मुंडा के संदेश अबुआ देश-अबुआ राज के जरिए राष्ट्र प्रथम के भाव से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की जनजातीय समाज को मुख्यधारा के विकास का अग्रणी भागीदार बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है। प्रदेश की सभी जनजातियों को शासन की सभी योजनाओं से पूरी तरह आच्छादित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर केवल स्मरण का नहीं, बल्कि जनजातीय गौरव को विकास से जोड़ने का है। उनके गौरव का संरक्षण करने के लिए बलरामपुर के बाद जल्द मिर्जापुर मंडल में भी जनजातीय संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। सीएम ने कहा कि पिछली सरकारें जनजातीय समाज का शोषण करती थीं, इसलिए वह इस समाज को भूमि का मालिकाना हक नहीं दे सकीं। हमारी सरकार ने निर्णय लिया और वनाधिकार कानून में संशोधन कर पट्टा भी प्रदान किया, ताकि वह किसी भी उत्पीड़न से मुक्त हो सके। कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण, रवींद्र जायसवाल, राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, विधायक भूपेश चौबे, कैलाश आचार्य, एमएलसी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
बिहार ने बताया : कैसे काम करती है डबल इंजन की सरकार
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार साझा संस्कृति, साझा विरासत और साझा संकल्प के पर्याय हैं। प्रभु श्रीराम और माता जानकी के पवित्र संबंध की तरह दोनों राज्यों का रिश्ता भी अटूट और सुदृढ़ है। धरती आबा जैसे राष्ट्र नायकों के प्रति हमारा सम्मान का भाव भी उतना ही मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed