फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Go ahead by setting goals, you will get destination

लक्ष्य तय कर बढ़ें आगे, मिलेगी मंजिल

Tue, 08 Sep 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Go ahead by setting goals, you will get destination
सोनभद्र के कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने 10वीं की टापर मानसी पटेल, काजल ? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। अमर उजाला की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के टाप थ्री विद्यार्थियों समेत कुल सात मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मेडल और अमर उजाला ईयर बुक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कभी वह भी इसी तरह आगे बढ़ने का सपना लिए पढ़ाई में लगे हुए थे। उन्होंने एक निश्चित लक्ष्य तय कर पढ़ाई की और मंजिल मिल गई। उन्होंने कहा कि उनकी तरह आप सभी विद्यार्थी लक्ष्य कर पढ़ाई जारी रखें। मेधावियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मन में किसी तरह का नकारात्मक भाव न आने दें और न ही किसी अड़चन सेे घबराकर अपने सपने तोड़ने दें। दृढ़ संकल्पित होकर निश्चित लक्ष्य तय करें और अनुशासित तरीके से परिश्रम जारी रखें। मंजिल जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के टॉप थ्री समेत कुल सात मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मेडल व अमर उजाला ईयर बुक देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में 10वीं की टॉपर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरोखर की मानसी पटेल (90.67 प्रतिशत), आदित्य बिड़ला इंटर कालेज की रेणुकूट की काजल मौर्य (89.17 प्रतिशत), सदानंद सरस्वती स्कूल ओबरा की अंशिका सिंह (89.17 प्रतिशत), एसवीएम इंटर कालेज खड़िया की खुशनुमा परवीन (88.83 प्रतिशत) और इंटरमीडिएट के टॉपर चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज मधुपुर के करन कुमार (87.80 प्रतिशत), नीरज कुमार (87.40 प्रतिशत) और शिवम इंटर कालेज महुली के आशुतोष सूर्य (86.20 प्रतिशत) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस, आईपीएस, इंजीनियर बनकर करना चाहते हैं देशसेवा
अमर उजाला के छात्र सम्मान समारोह में बोले जिले के मेधावी
सोनभद्र। अमर उजाला की तरफ से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित छात्र सम्मान समारोह में आए जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों ने आईएएस, आईपीएस, इंजीनियर बनने की चाहत दिखाई। अमर उजाला के सम्मान समारोह को लक्ष्य के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से उनका हौसला बढ़ा है। वह शीर्ष पदों पर जाकर देशसेवा करना चाहते हैं।
- अमर उजाला ने सम्मान समारोह का आयोजन कर उनके मन में एक नई ऊर्जा का संचार कर दिया है। उनका सपना आईएएस बनना है। इसके लिए वह आगे भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखेंगे।- आशुतोष, इंटर के मेधावी
--
- अमर उजाला का आयोजन हौसला बढ़ाने वाला है। इससे दूसरे छात्रों में भी आगे बढ़ने का जज्बा पैदा होगा। इस आयोजन से उनका हौसला बढ़ा है और वह इंजीनियर बनकर देशसेवा करना चाहते हैं।-नीरज कुमार, इंटर के मेधावी
-
- अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह के आयोजन की जितनी भी सराहना की जाए कम है। ऐसे आयोजनों से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।- करन कुमार, इंटर के मेधावी
-
- मेरी इच्छा इंजीनियर बनकर देशसेवा करने की है। उनका कहना है कि अमर उजाला का मेधावी छात्र सम्मान समारोह प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्रोफेशनल पढ़ाई की तैयारी में जुटे बच्चों के लिए प्रेरणा स्वरूप है।-मानसी पटेल, हाईस्कूल की मेधावी
-
- मेधावी काजल मौर्य आईपीएस बनकर देशसेवा और पीड़ितों की मदद करना चाहती हैं। उनका कहना है कि सरकार प्रतिभाओं की मदद के लिए ठोस कार्ययोजना बनाए। ताकि किसी विद्यार्थी का सपना उचित मंच न मिलने अथवा आर्थिक तंगी की वजह से बीच में न टूट सके। इस दिशा में अमर उजाला की पहल सराहनीय है।-काजल मौर्या, हाईस्कूल की मेधावी
- मेरा सपना डॉक्टर बनना है। उनका कहना है कि सरकार की तरफ से पर्याप्त स्कूल खोले जाएं और फीस स्ट्रक्चर इस हिसाब से बनाया जाए कि सामान्य परिवार के भी बच्चे आसानी से बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकें। ऐसे में अमर उजाला की यह पहल विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी प्रेरित करने वाला है।- अंशिका सिंह, हाईस्कूल की मेधावी

-
- हाईस्कूल की मेधावी खुशनुमा का सपना आईपीएस बनकर देशसेवा करने की है। अमर उजाला ने जिस तरह मेधावियों को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाने की मुहिम छेड़ी हुई है, वह प्रशंसनीय है। प्रतिभाएं आर्थिक तंगी के चलते दम न तोड़ने पाएं, इसके लिए सरकार की तरफ से ठोस कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। ऑनलाइन पढ़ाई में नेटवर्क बड़ी बाधा बन रहा है, इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।- खुशनुमा परवीन, हाईस्कूल की मेधावी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed