फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   GIS survey in newly created bodies, online facility will be available

Sonebhadra News: नवसृजित निकायों में जीआईएस सर्वे, मिलेगी ऑनलाइन सुविधा

Sun, 01 Jan 2023 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
GIS survey in newly created bodies, online facility will be available
अनपरा नगर पंचायत कार्यालय। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले की नवसृजित डाला एवं अनपरा नगर पंचायत में शीघ्र ऑनलाइन सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए निकायों में जीआईएस सर्वे शुरू हो गया है। जल्द ही निकाय में वेबसाइट लांच की जाएगी, जिससे लोग किसी भी योजना का लाभ लेने और अन्य कागज बनाने के लिए घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे, उसकी स्थिति भी जान सकेंगे। शासन की तरफ से प्रदेश के सभी निकायों में निकाय परिसंपत्तियों को अभिलेखों के अनुसार पूरी तरह से अपडेट करने के लिए भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) से सर्वे कराने का निर्देश दिय गया है। जिले की नवसृजित निकायों में अधिकारियों की ओर से सर्वे की योजना तैयार कर ली गई है। अधिकारियों की मानें तो प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत निकायों में सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के तहत निकायों की परिसंपतियों को अभि ेखों के अनुसार पूरी तरह से अपडेट करते हुए जल वितरण पाइपलाइन, सीवर लाइन, सड़क, पार्किंग, कांप्लेक्स, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों का जीआईएस सर्वे कराया जाना है। अनपरा में जीआईएस से सर्वे शुरू भी हो गया है। सर्वे करते हुए सभी डाटा ऑनलाइन किया जाएगा। सर्वे के पश्चात निकायों को अपना खुद का वेबसाइट मिल जाएगा। इसी तरह नवसृजित नगर पंचायत डालाबाजार में भी सर्वे कराया जाना है। नगर के लोग वेबसाइट के जरिए सरकारी योजनाओं के बारें में ऑनलाइन जानकारी कर सकेंगे। ऑनलाइन काम शुरू होने की वजह से फर्जीवाड़ा रोकने में मदद मिलेगी। अंशुमान सिंह, प्रभारी ईओ, नगर पंचायत अनपरा ने बताया कि नगर में जीआईएस सर्वे शुरू हो गया है। जल्द ही वेबसाइट लांच की जाएगी, जिससे लोग किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए और अन्य कागज बनाने के लिए घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे और उसकी स्थिति भी जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed