{"_id":"627fea9ffcf0e713812e993a","slug":"girl-student-molested-by-entering-the-house-case-registered-sonbhadra-news-vns6535638184","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, केस दर्ज
विज्ञापन

- आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव में बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने छात्रा के कमरे में घुस कर छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शुक्रवार को मां के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
शक्तिनगर थाना क्षेत्र निवासी किशोरी बिच्छी गांव में किराए के मकान में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करती है। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे छात्रा भोजन करने के बाद सोने जा रही थी। उसी वक्त उसका एक परिचित युवक कमरे में पहुंच गया। छात्रा का आरोप है कि उसके पिता के ऑफिस में काम करने वाला एक युवक उसके कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवक उसके साथ गलत काम करने की नियत से परेशान करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते आरोपी घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने मोबाइल की जरिए अपने परिजनों को सूचना दी। शुक्रवार को पीड़िता की मां उसे लेकर कोतवाली पहुंची, जहां उसने आपबीती पुलिस को बताई। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। शनिवार को महिला पुलिस पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।