{"_id":"63a9e06a4c6c83518e53ada0","slug":"ghazipur-won-the-bajrang-cup-by-defeating-sonbhadra-sonbhadra-news-vns690627471","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गाजीपुर ने सोनभद्र को हराकर जीता बजरंग कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गाजीपुर ने सोनभद्र को हराकर जीता बजरंग कप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग स्पोर्टिंग क्लब के संयोजन में घोरावल ब्लॉक के अहरौरा गांव में आयोजित दो दिवसीय बजरंग कप वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल गाजीपुर ने जीत लिया। रविवार की रात हुए मुकाबले में गाजीपुर ने सोनभद्र को 25-18 व 25-13 के अंतर से पराजित किया। क्षेत्रीय स्तर के मैच में गुरेठ चैंपियन बना।
प्रतियोगिता में कुल दर्जन भर लीग मैच हुए। सेमीफाइनल में गाजीपुर, वाराणसी, सोनभद्र व मिर्जापुर की टीमें पहुंची। पहले सेमीफाइनल में गाजीपुर ने 25-22 व 25-17 से वाराणसी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में सोनभद्र की टीम ने मिर्जापुर की टीम को 25-22 व 25-23 से हराया। फाइनल मैच में गाजीपुर और सोनभद्र में रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें गाजीपुर की टीम ने सोनभद्र को 25-18 और 25-13 से हराकर बजरंग कप 2022 पर कब्जा जमाया। वहीं क्षेत्रीय स्तर की टीमों के बीच पहले सेमीफाइनल में गुरेठ ने अहरौरा को हराया तो कोहरथा ने दुबखिली को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच गुरेठ ने कोहरथा को 2 सेटों से हराकर क्षेत्रीय टीमों की चैंपियन बनी। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सुनील पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.एचपी सिंह ने विजेता टीम गाजीपुर को 8100 रुपये व ट्राफी और उपविजेता सोनभद्र को 6500 रुपये व ट्राफी दिया। क्षेत्रीय चैंपियन गुरेठ को भी ट्राफी व नकद पुरस्कार दिया गया। निर्णायक की भूमिका निलेश तिवारी, राम अवतार सिंह, शुभम पांडेय, नंदकिशोर भारती ने निभाई।स्कोरर की भूमिका संतोष पांडेय, जितेंद्र ने निभाई। संचालन रामानंद पांडेय ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान धनावल संतोष सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान बृजेश प्रसाद, हीरामन, श्रीपति, दीपक शर्मा, हनुमान आदि रहे।
बलरामपुर ने सोनभद्र को हराकर मारी बाजी
सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में चल रहे 23वें खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम में सोमवार को खो-खो में बलरामपुर की बालिकाओं ने सोनभद्र की टीम को हराया। मेजबान सोनभद्र उपविजेता रही।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो बालिका वर्ग में राज्य स्तर के मुकाबले हुए। इसमें बलरामपुर, चित्रकूट और सोनभद्र की टीमों ने प्रतिभाग किया।
पहला मैच बलरामपुर और चित्रकूट के मध्य खेला गया। इसमें बलरामपुर की टीम विजेता रही। दूसरा मैच चित्रकूट और सोनभद्र के मध्य खेला गया इसमें सोनभद्र की टीम ने जीत हासिल की। फाइनल में बलरामपुर और सोनभद्र के मध्य खेला गया, जिसमें बलरामपुर की टीम विजेता रही। बालक वर्ग में गोरखपुर, लखीमपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, कानपुर, बलरामपुर, प्रयागराज और सुल्तानपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। सेमीफाइनल में गोरखपुर, श्रावस्ती, बलरामपुर और प्रयागराज की टीम पहुंची। खेलकूद संपन्न कराने में जिला समिति मंत्री जयप्रकाश, प्रांतीय खेलकूद प्रमुख राम लखन, क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जितेंद्र कुमार, सूर्यकांत दुबे, मनीष कुमार, कृष्ण गोपाल, रामबृक्ष आदि मौजूद रहे।