{"_id":"61c86e5c834eeb01741893ac","slug":"ghazipur-reached-the-semi-finals-by-defeating-anpara-sonbhadra-news-vns630040491","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा को हराकर गाजीपुर सेमी फाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा को हराकर गाजीपुर सेमी फाइनल में पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउन क्लब के मैदान में चल रही अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजीपुर ने अनपरा को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैन ऑफ द मैच पवन की धुआंधार शतकीय पारी की बदौलत गाजीपुर ने 81 रनों के बड़े अंतराल से मैच जीता।
रविवार को खेेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गाजीपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पवन ने आठ छक्का और आठ चौके की मदद से सर्वाधिक 110 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा अभिषेक ने तीन छक्का और पांच चौका लगाते हुए 55 रन और आमिर ने 19 रन बनाए। अनपरा की ओर से विश्वजीत ने दो, अनिकेत और संजय ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनपरा की टीम 16.2 ओवरों में ही 137 बनाकर ढेर हो गई। अनपरा के बल्लेबाजों में दिनेश ने 43, संजय 29 और गोविंदा ने 16 रन बनाए। गाजीपुर के राहुल ने तीन, देवाशीष ने दो और सुमित ने एक विकेट लिया। गाजीपुर के खिलाड़ी पवन को मैन ऑफ द मैच घोषित कर कोतवाली के एसएसआई विमलेश सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर सुनील गुप्ता व इरफान, स्कोरिंग आर्यन और राहुल विराट, कमेंट्री सलीम खान और सुनील जायसवाल ने की। सोमवार को दुद्धी की जूनियर टीम और देहरादून के बीच मैच खेला जाएगा।