फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Get radium tape and reflectors installed on all black spots

Sonebhadra News: सात दिनों में लगवाएं सभी ब्लैक स्पॉट पर रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर

Tue, 19 Dec 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Get radium tape and reflectors installed on all black spots
सोनभद्र। जिला सड़क सुरक्षा समिति की मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सड़क हादसों को रोकने की रुपरेखा बनाई गई। चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर रेडियम टेप, रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए। वाहनों की गति को नियंत्रित करने पर जोर दिया गया। नशे में धुत होकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाने के डीएम ने निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम चंद्रविजय सिंह ने परिवहन व पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान चलाकर अवैध नंबर प्लेट व ढके हुए नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिले में जो 16 ब्लैक स्पाॅट चिह्नित किए गए हैं। वहां रोड लाइट, कैट आई, रेडियम टेप लगवाया जाय। यह प्रक्रिया एक सप्ताह के अंदर पूरी कर ली जाय। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई होगी। ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट संतोषजनक न होने पर डीएम ने एआरटीओ को हिदायत दी। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डेन आवर में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के लिए चिन्हित दुर्घटना वालों स्थलों पर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने चोपन में सोन नदी के बन रहे पुल के निर्माण कार्य में शिथिलता पर भी नाराजगी व्यक्त की। एसपी डाॅ. यशवीर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व परिवहन विभाग हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने, स्टंटिंग, नशे की स्थिति में वाहन चलाने व वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करने, गलत दिशा में चलने पर होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक करने को कहा। बैठक में डीआईओएस आरपी यादव, एआरटीओ राजेश्वर यादव, सीओ यातायात विनोद सिंह, टीआई अमित सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed