फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Get geo tagged on completion of construction of community toilets

सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूर्ण होने पर कराएं जियो टैगिंग

Sat, 26 Dec 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Get geo tagged on completion of construction of community toilets
बहुअरा में सामुदायिक शौचालय की जांच करते संयुक्त निदेशक पंचायत एके सिंह। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। संयुक्त निदेशक पंचायत एके सिंह ने शनिवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बहुअरा में निर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। सचिव को निर्देशित किया कि सामुदायिक शौचालयों में महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग भाग बनाए जाएं। रोशनदान की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय निर्माण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए डीपीआरओ को निर्देश दिया कि जिले में निर्मित हो रहे सामुदायिक शौचालय की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाय। ग्राम पंचायत बहुअरा में निर्मित सामुदायिक शौचालय एनआरएलएम के समूह को हैंडओवर न होने पर सचिव एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत पर नाराजगी व्यक्त की। निर्देशित किया कि जो सामुदायिक शौचालय पूर्ण होता जाए उसकी जियो टैगिंग भारत सरकार की वेबसाइट पर कराते हुए उसको एनआरएलएम के समूह को संचालन के लिए लिखित तौर से हैंडओवर कर दें। निरीक्षण के बाद संयुक्त निदेशक ने कार्यालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, स्कूल कायाकल्प का कार्य प्रत्येक दशा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, जिला प्रबंधक और सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed