फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gangster accused of murdering son-in-law

Sonebhadra News: दामाद के हत्यारोपी ससुर पर लगा गैंगस्टर

Thu, 02 Jan 2025 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Gangster accused of murdering son-in-law
सोनभ्द्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में किराना की दुकान चलाने वाले राकेश गुप्ता (25) की हत्या कराने वाले ससुर पर चोपन पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। उसके साथ हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों पर भी गैंगस्टर लगाया है। राकेश गुप्ता की हत्या 10 सितंबर की रात साप्ताहिक बाजार से घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने की थी। पहले गोली मारी थी, फिर चाकू से वार किया था। इस मामले में पुलिस ने युवक के ससुर अनपरा के मेड़रदह निवासी ललित पटेल, दुद्धी के डुमरडीहा निवासी विनोद गोंड, सुरेंद्र कुमार गोंड और अनपरा के रेहटा निवासी आशीष भारती को गिरफ्तार किया था। बेटी के प्रेम विवाह से नाखुश ललित पटेल ने सुपारी देकर राकेश की हत्या कराई थी। इस मामले में तहरीर देकर चोपन थाना प्रभारी विजय चौरसिया ने चारों आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत केस दर्ज कराया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि गिरोह बनाकर कार्य करने वालों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed