फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Furore over double the price on the ticket

दोगुने दाम पर टिकट बेचने पर हंगामा

Thu, 18 Aug 2016 12:41 AM IST
सोनभद्र
सोनभद्र Updated Thu, 18 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Furore over double the price on the ticket
दोगुने दाम पर टिकट बेचने पर हंगामा
 संविदा पर सफाईकर्मी का आवेदन पत्र भरने के लिए राबटर्सगंज नगर में स्थित मुख्य डाकघर में बुधवार को आवेदन पत्र जमा करने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने आरोप था कि डाक कर्मियों की मिलीभगत से एक दूकानदार  दोगुने दाम पर टिकट बेच रहा है। शिकायत करने के बाद संबंधित अधिकारी दूकानदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे है। उधर मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने फोटो स्टेट की दूकान में छापेमारी कर एक युवक को टिकट के साथ हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद अभ्यर्थियों का गुस्सा शांत हुआ।गौरतलब हो कि सुबह करीब सात बजे से ही अभ्यर्थी आवेदन पत्र जमा करने के लिए डाकघर के बाहर लाइन में खड़ा होने लगे थे। डाकघर खुलने पर कुछ अभ्यर्थियों ने डाक कर्मियों से टिकट मांगा तो पता चला कि नहीं है। जबकि डाकघर के कुछ ही दूरी पर स्थित एक फोटो स्टेट की दूकान पर खुलेआम टिकट बिक रहा था। डाकघर में टिकट न मिलने से नाराज अभ्यर्थियों ने बाहर सड़क पर दूकान पर महंगे दाम पर बिक रहे टिकट का विरोध करते हुए हंगामा करने लगे। इससे हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों ने युवक को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। हालांकि कुछ ही देर बाद फोर्स के साथ चौकी इंचार्ज वहां पहुंच गए और अभ्यर्थियों की समस्याओं को सुनने के बाद फोटो स्टेट की दूकान पर जा धमके।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार ने बताया कि एक दूकानदार के पास से कुछ टिकट मिला है। दूकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमास्टर रमेश तिवारी का कहना है डाकघर में टिकट पर्याप्त है। जिसे जरूरत है उसे दिया जा रहा है। दूकानदार टिकट कहां से लाकर बेच रहा था इस बारे में पता नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed