फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   From Andhra Pradesh cycled to Gorakhpur by bicycle

आंध्रप्रदेश से साइकिल से ही गोरखपुर के लिए चल पड़े

Sun, 17 May 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
From Andhra Pradesh cycled to Gorakhpur by bicycle
बभनी में साइकल से पहुंचे आंध्रप्रदेश से गोरखपुर जाते मजदूर। - फोटो : SONBHADRA
बभनी। लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को जब कोई सहारा नहीं मिला तो मिले मजदूरी के पैसे से साइकिल खरीद कर आंध्रप्रदेश से गोरखपुर के लिए चल दिए। आंध्रप्रदेश में काम करने गये मजदूरों ने एक माह काम किये और लॉकडाउन हो गया। इसके बाद काम बंद हो गया। काम बंद हो जाने के बाद भी वहां रुके रहे। मिथिलेश कुमार, गणेश कुमार, अखिलेश कुमार, रंजीत कुमार, राजेश कुमार, गोविंद सिंह, पवन कुमार निवासी गोरखपुर ने बताया कि हम लोग आंध्रप्रदेश में एक माह काम किये इसके बाद लॉकडाउन के वजह से काम बंद हो गया। कुछ दिनों तक हम लोग कमरे में ही रहे। जब हम लोगों के पास बहुत कम रुपये बचा तो हम लोग 2500 से 3500 रुपये तक की साइकिल खरीद कर अपने घरों के लिए चल दिए। मिथिलेश ने बताया कि हम लोग सात मई को आंध्रप्रदेश से गोरखपुर के लिए चले हैं। उधर तो चार दिनों तक भोजन मिला लेकिन पांच दिनों से हम लोगों को भोजन नसीब नहीं हुआ। जो मजदूरी का पैसा मिला था उसका साइकिल खरीद लिये। सभी लोगों को बभनी मोड़ पर नि:शुल्क भोजन कराया गया और उन्हें घर के लिए भेजा गया। वहीं विशाखापत्तनम से दो मजदूर पैदल ही बभनी पहुंचे। रात में बभनी क्वारंटीन सेंटर पहुंचे तो इनको भोजन नसीब नहीं हुआ। बबलू, डब्लू निवासी गोरखपुर ने बताया कि जब रात में हमलोग ग्यारह बजे पहुंचे तो भोजन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed