{"_id":"6342d293a675ae44f651feab","slug":"free-health-check-up-in-the-camp-medicines-given-sonbhadra-news-vns678184980","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में निशुल्क जांची सेहत, दी गई दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में निशुल्क जांची सेहत, दी गई दवाएं
विज्ञापन
नगवां ब्लॉक के चिचलिक गांव में श्री सर्वेश्वरी समूह की ओर से स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का इलाज क
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव (सर्वेश्वरी समूह) की चुर्क शाखा के संयोजन में रविवार को पनौरा चिचलिक में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगा। राजकीय बालिका हाईस्कूल परिसर में लगे शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श और दवाइयां वितरित की।
श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष गुरुपद संभव राम जी ने शिविर का अवलोकन किया और उपस्थित चिकित्सकों, मरीजों से व्यवस्था की जानकारी ली। लोगों से अपील की कि वह शिविर का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं। केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य व विजयगढ़ राजा चंद्र विक्रम शाह के प्रयासों से आयोजित इस शिविर में डॉ. एसपी सिंह, डॉ. करण सिंह चौहान, डॉ. यूपी सिंह, डॉ. हरिशंकर सिंह, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. कमला मिश्रा, डॉ. पद्मा मिश्रा, डॉ. दिव्या, डॉ. रंजन नारायण, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. रविशंकर तिवारी, डॉ. पीआर सिंह, डॉ. विवेक, डॉ. संजय, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. शशि के अलावा डॉ. अनिल, डॉ. आशीष, डॉ. केके सिंह आदि ने सेवाएं दीं।
शिविर में पनौरा, चिचलिक, ढोसरा, महुली, सथारी, सोमा, गायघाट, सोहदाग, मझुई, पलपल, केवटम, पल्हारी आदि गांव के लोगों ने लाभ उठाया। आयोजन में ब्रज भूषण सिंह, सुरेश सिंह, मंत्री डॉ. एसपी सिंह, संयुक्त मंत्री अरविंद सिंह, प्रचार मंत्री पारस नाथ यादव, भूपेंद्र नाथ, हरिहर यादव, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, पूर्व प्रमुख प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।

नगवां ब्लॉक के चिचलिक में स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण करते सर्वेश्वरी समूह के प्रमुख सम्भव राम ज?- फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन