{"_id":"60229b748ebc3e4c82611a30","slug":"fraud-with-jewelry-and-cash-by-tricking-children-sonbhadra-news-vns5737010102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को झांसा देकर जेवर और नकद लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को झांसा देकर जेवर और नकद लेकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के कोहरथा गांव में मंगलवार को कीमती आभूषण एवं हजारों रुपये नकद चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के समय घर में कोई वयस्क महिला व पुरुष नहीं थे। चोरों ने दो छोटे बच्चों को झांसा देकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक कोहरथा गांव में पानी की टंकी के पास एक मकान में ब्यूटी पार्लर है। इसे कोहरथा निवासी रामलाल गुप्ता के परिवार की सुषमा गुप्ता संचालित करती हैं। मंगलवार को शाम करीब चार बजे बाइक से दो लोग वहां पहुंचे तो दो बच्चे मिले। बाइक सवारों ने बच्चों से उनके मात-पिता के बारे में पूछा तो बच्चों ने बताया कि वे लोग किसी काम से खेत की तरफ गए हैं। इस पर बाइक सवार एक व्यक्ति ने बच्चों से कहा कि जाओ खेत से अपनी मां को बुलाकर लाओ, किसी सरकारी योजना का फार्म भरवाने के लिए कुछ लोग आए हैं। इतना सुनकर एक बच्चा मां को बुलाने खेत की तरफ चला गया। दूसरे बच्चे से बाइक सवारों ने कहा कि मम्मी-पापा के कागजात कहां रखे हैं। बच्चे को बरगला कर वे लोग घर के अंदर आलमारी के पास पहुंचे। वहां चाभी आलमारी के पास रखी थी। इसके बाद दूसरे बच्चे को भी किसी बहाने से बाहर भेज दिया। इसके बाद दोनों लोग आलमारी खोलकर उसमें रखे करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के जेवर और बीस हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। खेत से जब परिजन घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।