फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fraud in the name of job, case filed against three including DM office employee

Sonebhadra News: नौकरी के नाम पर ठगी, डीएम ऑफिस के कर्मी समेत तीन पर केस

Sun, 09 Mar 2025 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of job, case filed against three including DM office employee
सोनभद्र। वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के नाम पर 3.40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में एसपी के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने डीएम ऑफिस के कर्मचारी, स्वास्थ्यकर्मी सहित तीन पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी को दिए पत्र में दुद्धी के चैनपुर निवासी दिनेश कुमार और आजनगिरा लिलासी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि अनपरा में पढ़ाई के दौरान राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में तैनात ओमप्रकाश वर्मा से मुलाकात हुई। ओमप्रकाश ने बताया कि राजकीय होम्योपैथी विभाग में वार्ड बॉय का पद रिक्त है। वहां नियुक्ति हो सकती है लेकिन खर्च लगेगा। उसी अस्पताल में वार्ड बाॅय रहा करमा के बैड़ाड निवासी अशोक कुमार अब सरंगा होम्योपैथी अस्पताल में है। नौकरी की बातचीत होने के बाद ओमप्रकाश के कहने पर मनोज ने अशोक के खाते में 1.60 लाख रुपये ऑनलाइन व 10 हजार रुपये नकद और दिनेश ने 1.50 लाख रुपये ऑनलाइन व 20 हजार रुपये नकद दे दिए। अशोक ने आश्वासन दिया कि दो-तीन में दोनों की होम्योपैथी विभाग में बार्ड बॉय के पद पर नियुक्ति हो जाएयी। 17 से 18 हजार रुपये प्रति माह मिलेगा। दुद्धी, म्योरपुर, बभनी इलाके में तैनाती हो सकती है।
विज्ञापन

इसके चार से पांच माह बाद अशोक कुमार ने दोनों को लखनऊ जाने के लिए कहा। इसके लिए दोनों पीड़ित राॅबर्ट्सगंज आए। यहां अशोक ने डीएम ऑफिस में कार्यरत राममूर्ति सिंह से मुलाकात कराई और उसी के साथ लखनऊ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां जाने पर हस्ताक्षर कराया गया। कहा गया कि नियुक्ति पत्र घर पहुंच जाएगा। एक सप्ताह बाद दोनों को जिले पर बुलाया गया और रेशम विभाग में आउटसोर्सिंग अनुरक्षक का नियुक्ति पत्र दिया जाने लगा। इसका मानदेय छह हजार रुपये प्रति माह बताया गया। इस पर दोनों ने काम करने से इन्कार कर दिया। रुपये मांगने पर जवाब मिला कि नहीं मिलेगा। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने डीएम आफिस केे कर्मी और स्वास्थ्य कर्मी सहित तीन पर केस दर्ज किया है।

000

13.80 लाख की ठगी में अज्ञात पर केस

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक व्यवसायी से 13.80 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत की। सुनवाई न होने पर एसपी से मदद की गुहार लगाई। उनके निर्देश पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।



नई मस्जिद राबर्ट्सगंज निवासी हजरत अली ने बताया कि 6 फरवरी की दोपहर उनके स्टाफ आरिफ अंसारी के पास एक फोन आया, जो अल्ट्राटेक सीमेंट के नाम से स्क्रीन पर दिखाई दे रहा था। फोन करने वाले ने खुद को सीमेंट के होलसेल विभाग से बताया और ऑफर की जानकारी दी। इसके बाद कुल 13.80 लाख रुपये आरटीएस के जरिये ले लिया। बताया कि 21 फरवरी तक 6000 बैग सीमेंट पहुंच जाएगी। आर्डर का सामान न मिलने पर उसने फोन किया। तब उसके नंबर को ब्लाॅक कर दिया गया। परेशान होकर उसने साइबर थाने में 22 फरवरी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अब मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed