{"_id":"60ef13f18ebc3ecca53d4d27","slug":"four-teams-formed-to-investigate-prime-minister-s-residences-sonbhadra-news-vns6004392145","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवासों की जांच के लिए बनी चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवासों की जांच के लिए बनी चार टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज और नौ नगर पंचायतों के 7439 लाभार्थियों के आवासों के निर्माण की जांच शुरू हो गई है। डीएम अभिषेक सिंह ने इसके लिए चारों तहसीलों के एसडीएम की अगुवाई में टीमें गठित की है। टीम को सप्ताह भर में जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीबों को चयनित कर आवास मुहैया कराए जा रहे हैं, ताकि सभी के पास रहने के लिए खुद का पक्का मकान हो। योजना के तहत अब तक जिले की नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, घोरावल, ओबरा, रेणुकूट, पिपरी, दुद्धी, डाला और अनपरा क्षेत्र के 11 हजार 265 गरीब, दिव्यांगों का चयन किया गया है। चयनित लाभार्थियों में से 7439 लोगों को पहली किस्त के रूप में 50 हजार और 6357 लोगों के खाते में दूसरी किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये भेजे गए हैं। आवासों का कार्य पूर्ण करा चुके 4442 लाभार्थियों को अंतिम और तीसरी किस्त के रूप में 50 हजार रुपये भेजे गए हैं। पिछले दिनों कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने नगरीय क्षेत्रों में बन रहे आवासों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने राबर्ट्सगंज एसडीएम डॉ. केएस पांडेय, दुद्धी एसडीएम रमेश कुमार, ओबरा एसडीएम प्रकाश चंद्र और घोरावल एसडीएम जैनेंद्र सिंह को अपने-अपने क्षेत्र के आवास निर्माण के लिए धनराशि पाने वाले लाभार्थियों के निर्माण की स्थिति की पड़ताल कर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है। नगर पालिका और नगर पंचायतों में आवासों के निर्माण के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है।
नगर पालिका परिषद राबर्ट्र्सगंज समेत सभी 10 निकायों के करीब 7439 लाभार्थियों को पहली किस्त भेजी गई है। चारों तहसीलों के एसडीएम को लाभार्थी आवासों का निर्माण करा रहे हैं या नहीं, इसकी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट आने पर समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी सोनभद्र।