फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four people arrested in case of suspicious death of woman

महिला की संदिग्ध मौत के मामले में चार लोग गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Four people arrested in case of suspicious death of woman
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता कविता देवी की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने चारो को सलैयाडीह गांव में कोन रोड रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया। सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि करीब एक सप्ताह पूर्व रात्रि नौ बजे कविता देवी (22) पुत्री ईश्वरी प्रसाद पनिका का शव उसके ससुराल हरनाकछार में घर में बड़ेर के सहारे लटका हुआ मिला था। तब जोरूखाड़ गांव निवासी ईश्वरी प्रसाद पनिका ने थाने पर दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री की हत्या की गई है। उसने तहरीर में दिया था कि अपनी पुत्री कविता देवी की शादी बीते साल जून माह में श्याम नारायण पनिका पुत्र चर्तगुन पनिका के साथ किया था। शादी के बाद से ही पुत्री को ससुराल में ससुर चर्तुगुन पनिका पुत्र स्व. राम जीत पनिका, जेठ राजू पनिका, देवर भोला पनिका व पति श्यामनारायण पनिका आए दिन मारपीट किया करते थे तथा दहेज के लिए हर वक्त परेशान व प्रताड़ित किया करते थे। उन्हें विश्वास है कि यही लोग मिलकर उसकी पुत्री को जान मार कर के घर के बड़ेर में ही फांसी पर लटका दिया और आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। मृतका के पिता की तहरीर पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को चारो को गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed